पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के मुंगेना गांव में आवारा कुत्ते ने मासूम बालिका पर किया हमला गम्भीर घायल MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 14, 2024 कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के मुंगेना गांव में रविवार को आवारा कुत्ते ने एक मासूम बालिका पर हमला कर दिया, कुत्ते ने मासूम को जगह-जगह काट लिया गंभीर घायल अवस्था में मासूम प्रिया बैरवा को इटावा अस्पताल ले जाया गया या हालत गंभीर होने पर कोटा के एमबीएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया 4 वर्षीय प्रिया घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया,उसका इमरजेंसी में उपचार जारी है।