पीपलदा: इटावा-खातोली मार्ग पर 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 16, 2024 जिले के इटावा-खातोली मार्ग पर तालाब गांव के निकट 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक गम्भीर घायल हो गया जिसको उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र रामकुवार मोटरसाइकिल से अपने गांव श्योपुरा जा रहा था कि रास्ते मे सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत होने पर वह गम्भीर घायल हो गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।