पीपलदा: इटावा क्षेत्र के रनोदिया गांव निवासी युवक सड़क हादसे में हुआ गम्भीर घायल, एमबीएस अस्पताल में कराया गया भर्ती
Pipalda, Kota | Jan 15, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के रनोदिया गांव निवासी एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया जिसको गम्भीर हालत में सोमवार MBS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लेखराज बैरवा पुत्र रामदयाल मजदूरी करने गया था जिसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मोके से फरार हो गया।घायल को गम्भीर हालत में एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।इटावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।