पीपलदा: विकास अधिकारी इटावा ने पीपल्दा व डुंगरली पंचायतों का किया औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं की ली जानकारी
Pipalda, Kota | Jan 15, 2024 कोटा जिले की पंचायत समिति इटावा के विकास अधिकारी रामबिलास मीना ने सोमवार को पंचायत समिति क्षेत्र की पीपल्दा व डुंगरली पंचायत क्षेत्रो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय योजनाओं की प्रगति जांची वही पीएम आवास योजनाओं के तहत किश्त लेने के बाद भी आवास निर्मित नही करने पर गहरी नाराजगी जताई और ऐसे लाभार्थीयो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।