सदर: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब का काशी आगमन, महानगर युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026 भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब शनिवार को सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंचे, जहां महानगर युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।