युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत बड़वानी के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटी में सम्पन्न हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा शील्ड सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सावन चौहान ने माना।