अंबिकापुर: अंबिकापुर में सड़क कब्जे को लेकर विवाद, कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम ब्रम्ह रोड पंचशील गली पहुंची
आपको बता दें कि आज दिनांक 5 मई 2026 दिन मंगलवार को सुबह 11:00 बजे अंबिकापुर में सड़क कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम ब्रम्ह रोड पंचशील गली पहुंची थी, जहां दीपक सिंह ने अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर आम रास्ता बना दिया गया है और वे किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं।