अनूपपुर: एमपी ई-सेवा: 56 विभागों की 1700+ सेवाएं अब एक ही मंच पर उपलब्ध
मध्य प्रदेश शासन का ‘एमपी ई-सेवा’ पोर्टल व मोबाइल एप नागरिकों को एक ही डिजिटल विंडो पर 56 विभागों की 1700 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। समग्र आईडी से पात्रता जांच, आवेदन, ट्रैकिंग व प्रमाणपत्र डाउनलोड की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से एप डाउनलोड कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।