दतिया नगर: दतिया उपचुनाव की तैयारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मध्य प्रदेश ने पत्र जारी किया, 19 मई से EVM-VVPAT की होगी जांच
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश ने 22-दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) कराने के निर्देश जारी किए हैं। 291 मतदान केंद्रों के लिए आयोग के निर्देशानुसार 200 प्रतिशत BU, CU और VVPAT मशीनों की जांच की जाएगी। करीब 600 बैलेट यूनिट, 600 कंट्रोल यूनिट की जाँच की जाएगी.