खालवा: मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप खंडवा जिले में पुलिस जनसंवाद अभियान, थाना प्रभारियों ने आमजन से किया सीधा संवाद
Khalwa, Khandwa | May 11, 2026 आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने और पुलिस की मैदानी स्तर पर सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खंडवा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों, व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया।