माण्डल: लव जिहाद: नाबालिग से रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला, बागौर पुलिस ने आरोपी शहजाद को किया गिरफ्तार
जिले की बागौर थाना पुलिस ने लवजिहाद और नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित शहजाद खां पठान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर नाबालिग को डराने, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के संगीन आरोप हैं।