बटियागढ़: नाबालिग लड़की के ईश्क में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा नाबालिग प्रेमी...पुलिस-प्रशासन की समझाईस पर नीचे उतारा गया..नीमखेड़ा का मामला
गुजरात मे रहने वाली नाबालिग लड़की से ईश्क और शादी की जिद को लेकर नाबालिग प्रेमी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया,देर रात से सुबह तक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा प्रेमी ,नाबालिग से बातचीत और शादी करने की जिद पर अड़ा रहा,सूचना पर बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी,रजपुरा थाना प्रभारी शिलास विनीत और सरपंच महेंद्र कटारे मौके पर पँहुचे और नाबालिग प्रेमी किशोर को समझाईस देकर नीचे उतारा