लखीमपुर: गोला रोड स्थित न्यू श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोला रोड स्थित न्यू श्री सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान धौरहरा निवासी रीता पत्नी छोटे लाल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी जान गई। जैसे ही रीता की मृत्यु की खबर मिली, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।