लखीमपुर: पुराना जिला अस्पताल के पास 22 मार्च को गैस्ट्रो मरीजों के लिए लगेगा स्वास्थ्य शिविर, लखनऊ के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
लखीमपुर खीरी जिले के गैस्ट्रो संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब इलाज के लिए लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव के प्रयासों से आगामी 22 मार्च 2025 को पुराना जिला अस्पताल के पास आशा डायग्नोस्टिक सेंटर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गैस्ट्रो के मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे लखनऊ के चक्कर।