रायपुर में शराब पार्टी के दौरान विवाद, तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय पवन टंडन की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात पवन टंडन अपने परिचितों समीर खान, प्रकाश यादव और सूरज यादव के साथ बैठा था। इसी दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड और सीमेंट के बड़े टुकड़े से हमला किया तथा गला दबाने का आरोप है। हत्या के बाद शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप लाइन के अंदर छिपा दिया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खमतराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव के साथ वारदात में इस्तेमाल रॉड, सीमेंट का टुकड़ा और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं।
#RaipurNews #Khamtarai।#CrimeNews
#MurderCase #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Aug 9, 2026