हज़ारीबाग: महुआ चुलाई अड्डे पर आबकारी विभाग का छापा, 10 क्विंटल महुआ जब्त
चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग ने चौपारण थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर आज रविवार 2 बजे छापामारी कर भारी मात्रा में शराब और ■ जावा महुआ जब्त किया है. इस दौरान डेढ दर्जन शराब चुलाई की भट्ठियों को नष्ट किया गया.छापामारी में 10 क्विंटल महुआ और आठ सौ लीटर शराब जब्त किया गया है. जब्त महुआ और शराब को उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने नष्ट कर दिया.