सैदपुर: सैदपुर से मोहम्मदाबाद जाकर महिलाओं ने सपा सांसद का किया घेराव, महिला आरक्षण बिल गिरने पर जमकर नारेबाजी
देश की संसद में बहुमत के अभाव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिरने को लेकर सैदपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने दूसरे दिन भी मुहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद पार्क में धरना प्रदर्शन किया और लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी का घेराव किया। इस दौरान जिपं अध्यक्षा सपना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने जनाक्रोश रैली निकालते हुए सांसद अफजाल अंसारी के आवास का घेराव किया।