खंडवा: गौवंश मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़कों पर पैदल घुमाकर दिखाई सख्ती
खंडवा जिले के मोगट थाना क्षेत्र के मूंदवाड़ा के पास स्थित बियतुला गांव में कथित गौवंश मांस बरामद होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में काफी चर्चा और लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला।