बगहा: नगर परिषद द्वारा बगहा में निशुल्क पुस्तकालय का किया जाएगा संचालन
बगहा में निशुल्क पुस्तकालय का संचालन होगा। इसको लेकर नगर प्रशासन की ओर से पहल की गई है। इसके लिए बगहा नगर परिषद के पुराने भवन को चयनित किया गया है जिसका निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुस्तकालय निर्माण को लेकर परिषद के पदाधिकारी से चर्चा की गई। कनीय अभियंता और अधिकारियों को निर्देशित किया है। पुस्तकालय खोलने के बाद बगहा के बच्चों को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा ।