बगहा: बगहा में ₹214 करोड़ 96 लाख की राशि से मसान नदी पर 45 किलोमीटर लंबे गाइड बांध का होगा निर्माण
बगहा में 2 सौ 14 करोड़ 96 लाख रुपए की राशि से मसान नदी पर 45 किलोमीटर लंबा गाइड बांध का निर्माण होगा। गाइड बांध का निर्माण हो जाने से रामनगर और बगहा प्रखंड के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी। बिहार सरकार मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना की स्वीकृति मिली है। इससे आसपास के क्षेत्रों में खुशी व्याप्त है।