बगहा: रामनगर में नदी की गाद जमा होने वाले क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण
रामनगर में नदियों के गाद जिस क्षेत्र में एकत्र होते हैं। उस क्षेत्र का निरीक्षण बगहा एसडीएम डा. अनुपमा सिंह ने किया। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मसान नदी के चार स्थलों पर एसडीएम पहुंची। जिसमें थाना क्षेत्र के धनरपा गांव के समीप बांध का निरीक्षण हुआ। इसके अलावा देवराज क्षेत्र के महुई एवं शेरहवा गांव के समीप भी उन्होंने निरीक्षण किया