घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया
घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को धूमधाम से गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान घोड़ाडोंगरी के गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष सोनू खनुजा ने बताया कि गुरुनानक देव की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुद्वारे में कीर्तन पाठ और अरदास की गई।