घोड़ाडोंगरी: शाहपुर में मां माचना जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा, दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
शाहपुर में शुक्रवार को धूमधाम से मां माचना जयंती मनाई गई। इस दौरान शुक्रवार दोपहर 3 बजे मां माचना प्रतिमा की शोभायात्रा निकल गई। वही शाम 7 बजे शाहपुर की माचना घाट पर दीपदान किया गया। वही माचना को चुनरी समर्पित की गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।