घोड़ाडोंगरी: बांसपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बांसपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग से युवक ने मारपीट की। घायल बुजुर्ग को परिजनों ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बांसपुर गांव में जमीनी विवाद में अनिल भोरसे उम्र 65 साल के साथ युवक ने मारपीट की।