घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मी के घर चोरी, पुलिस कर रही जाँच
घोड़ाडोंगरी के रेलवे कॉलोनी में बीती रात एक रेलकर्मी के मकान में चोरी हो गई। चोरों ने चोरी की वारदात को जब अंजाम दिया उस समय रेलकर्मी का परिवार घर में ही सो रहा था। रेलकर्मी विजय पवार ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मामले की शिकायत घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में की गई है। रेलकर्मी विजय पवार ने बताया कि घर में चोरी हुई है. पुलिस चौकी में शिकायत की है.