घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के बजरंग कॉलोनी में एक घर में हुई चोरी, दो घरों में चोरी का हुआ प्रयास
घोड़ाडोंगरी के बजरंग कॉलोनी में एक घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वही दो घरों में चोरी का प्रयास हुआ। मकान मालिक एवं वार्डवासियों ने रविवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। वार्डवासियों ने बताया कि घोड़ाडोंगरी के बजरंग कॉलोनी में बुधराव के घर से चोर करीब 5000 नगद सहित 50हजार रुपए के जेवर चुरा ले गए।