मीनापुर: मानिकपुर गांव: म्यूजिक ट्रॉली हटाने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिक पुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान म्यूजिक ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।