गायघाट: भुसरा चौक पर प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत, संगठन पुनर्गठन पर दिया गया ज़ोर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के भुसरा चौक पर रविवार शाम करीब 6 बजे में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला एवं अंगवस्त्रों से सम्मानित किया।