हरदोई: अपर जिला जज ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को दिया आदेश
Hardoi, Hardoi | May 16, 2026 नाबालिग बालिका का अपहरण करके उसके साथ लैंगिक अपराध करने से संबंधित मामले में जब दरोगा ने आरोपित को लाभ पहुंचाने की नीयत से मामले को पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत में प्रस्तुत न करके सामान्य अदालत में पेश किया। अपर जिला जज यशपाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश देते हुए आदेश की एक प्रति पुलिस अधीक्षक को भेजी है।