हुज़ूर: बागसेवनिया में नशे में धुत युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, कार पर चढ़कर किया हुड़दंग, वीडियो वायरल
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। युवकों ने कार की छत पर खड़े होकर तेज आवाज में डांस किया और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी की। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई|