गिरिडीह: गिरिडीह SP डॉ. विमल कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने अर्गाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों का रविवार को 12 बजे से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।