गोंडा में बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही देखनी हो तो इन दो तस्वीरों से समझिये, दोनों तस्वीरें गोंडा नार्थ फीडर से संचाचित और गोंडा शहर से सटे हारीपुर गांव की, एक ही जगह पर लगे उस ट्रांसफार्मर की है, जिसके एक्सटेंशन बॉक्स में 2 घंटे पहले अचानक स्पार्किंग होती है, गांव वाले तत्काल इसकी सूचना इलाकाई लाइनमैन, जेई और एसडीओ को देते हैं, लेकिन कोई भी समय रहते मौके पर नहीं पहुंचता है, और नतीजा यह होता है कि 2 घंटे बाद वही ट्रांसफार्मर आग लगने से धू धू कर जलने लगता है। पिछले दो दिनों से गांव के लोगों को बिजली वैसे ही नहीं मिल रही थी, रही बची जो कसर आज बिजली मिलने की थी भी वह ट्रांसफार्मर फुंकने से खतम हो गई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की जिस ट्रांसफार्मर को समय रहते फुंकने से बचाया जा सकता था, वह काम भी बिजली विभाग के अफसरों से नहीं हो सका।
#Gonda #GondaNews #UPPCL #ElectricityDepartment #TransformerFire
#PowerCrisis #GondaUpdate #PublicNegligence
Gonda, Gonda | Aug 25, 2026