देवी भक्तों से छेड़छाड़ और हमले के 2 फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
सतना। लगभग 40 दिन पहले कोलगवां थाना क्षेत्र के साइडिंग में देवी भक्तों पर जानलेवा हमला करने के साथ महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि बीते 1 अप्रैल की रात को जब टिकुरिया टोला से कुछ लोग जवारे लेकर भरजुना देवी मंदिर गए और वापसी के दौरान आरोपियो ने इस वारदात को अंजाम दिया था।