दावथ: पटखौली गांव से पुलिस ने 56 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
Dawath, Rohtas | Apr 21, 2024 दावथ पुलिस ने रविवार को एएलटीएफ टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर थाना क्षेत्र के पटखौली और बभनौल गांव में लगभग 2500 लीटर अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट किया है जबकि थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि दो जगहों से अर्ध निर्मित शराब विनष्ट करने के साथ ही एएलटीएफ टीम के साथ थाने के एसआई नितीश कुमार ने पटखौली गांव के एक खेत से 56 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।