दावथ: देवगना गांव के समीप अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल
Dawath, Rohtas | Apr 18, 2024 गुरुवार की रात्रि में देवगना गांव के समीप अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। दावथ थानाध्यक्ष कृपाल ने कहा कि ग्रामीणों ने मोबाइल के जरिए सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील प्रसाद के रूप में हुई है।