अंबिकापुर: अंबिकापुर जिला कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में सप्ताहीक समय सीमा की बैठक संपन्न
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई तथा समय सीमा में लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने निर्देश दिए गए।इस दौरान कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।