बेलहर: सौताडीह नहर के पास पुलिस ने एक बाइक और 135 लीटर महुआ शराब किया जब्त बाइक सवार शराब तस्कर फरार
Belhar, Banka | Feb 25, 2024 थाना क्षेत्र के सौताडीह नहर के पास आज पुलिस ने एक बाइक और तीन बोरा में 135 पॉलिथीन में रहे 135 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया। जबकि बाइक सवार शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देख बाइक सवार बाइक और बोरा छोड़कर फरार हो गया। बाइक और शराब की पॉलिथीन से भरा बोरा जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है।