बेलहर: पसिया मोड़ पर स्कार्पियो ने मारा टैंपो और टोटो में टक्कर 20 लोग जख्मी संग्रामपुर CHC में चल रहा इलाज
Belhar, Banka | Feb 24, 2024 पसीया मोड़ पर सुलतानगंज की ओर से आ रहा एक स्कार्पियो ने आगे जा रहे एक टैंपो और टोटो में टक्कर मार दिया। जिससे तीनों वाहन पलट गए। इस हादसे में टैंपो पर सवार बाबा धाम जा रहे 11 श्रद्धालु और टोटो पर संग्रामपुर स्कूल जा रहे 06 छात्र अब दो आम यात्री जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज संग्रामपुर सीएचसी में कराया जा रहा है। स्कार्पियो का चालक और उसका साथी फरार हो गए।