बेलहर: लालू नगर नहर मार्ग पर 28 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक और मोबाइल पुलिस ने किया जब्त शराब तस्कर फरार।
Belhar, Banka | Feb 23, 2024 थाना क्षेत्र के लालू नगर नहर मार्ग पर पुलिस ने आज एक बाइक की डिक्की से और एक बैग से अलग अलग पॉलिथीन में 28 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया। पुलिस ने बाइक और वहां पर पद एक मोबाइल भी जब्त कर लिया। जबकि बाइक सवार शराब तस्कर पुलिस वाहन को देखते ही बाइक और बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की शराब, बाइक और मोबाइल जब्त कर केस दर्ज कर लिया गया है।