पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बातचीत की। स्मित ने कहा कि वह पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और कॉल से उन्हें गर्व महसूस हुआ। 17 वर्षों से विमान उड़ा रहे स्मित ने बताया कि संकट के समय हालात बेहद गंभीर थे। डर लगने पर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कहते हुए उन्होंने भगवान का आभार जताया।