देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका ने एनआईसी सभागार,देहरादून में रेखीय विभाग के अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
जिलाधिकारी डा सोनिका ने आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली है। इस दौरान उन्होने निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व आपदा के मद्देनजर समुचित तैयारियां पूरी कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों का चैनलाईजेशन कार्य नाली व नालों की सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने मानसून के मद्देनजर 15 जून तक सभी तैयारियों पूरा करने के निर्देश दिए है।