देहरादून: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा, बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार
उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पहले से ही तैयार है और इन दोनों ही विधानसभा सीटों को जीतने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है