देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय, देहरादून में अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने डेंगू की रोकथाम के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने डेंगू की रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जनजागरूकता अभियान चलाने, अस्पतालों में व्यवस्थायें पुख्ता रखने के निर्देश दिये है।