देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय देहरादून स्थित कार्यालय में राजनीतिक दलों की ली बैठक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों में होने जा रहे उप चुनाव के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के दौरान मतदाता द्वारा पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है।