देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय,देहरादून में अधिकारियों की ली बैठक, मानसून की तैयारियों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पु्ष्कर सिंह धामी ने बैठक में अधिकारियों को 15 जून से पहले मानसून के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करना सुनिश्चत करें। एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए।