गुमला: ऑनलाइन दोस्ती बनी साजिश: 21 वर्षीय युवती का अपहरण, राजस्थान का युवक आरोपी
Gumla, Gumla | May 3, 2026 शहरी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 21 वर्षीय युवती के अपहरण की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने राजस्थान के सुरतगढ़ निवासी महेंद्र सिंह के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 30 मार्च को घर में युवती अकेली थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी कार लेकर घर आया।