जबलपुर: एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, 95 शिकायतें पहुंचीं, एएसपी ने एक हफ्ते में निराकरण के दिए निर्देश
जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज मंगलवार को 11:00 से 1:30 तक आयोजित जनसुनवाई में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 95 शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने सभी फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।