बरेली: भारत ने न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत हासिल की, तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, बरेली में जश्न का माहौल
न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं बरेली शहर भी जश्न में डूबा नजर आया। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, बरेली के सिविल लाइंस, डीडीपुरम, श्यामगंज, किला, कोतवाली, इज्जतनगर और फतेहगंज समेत कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतर