केरसई: केरसई के गोरारजोर गांव की 50 साल की महिला को जहरीले सांप ने काटा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
केरसई के गोरारजोर गांव की 50 साल की जूसपीन टेटे नामक महिला को मंगलवार को दिन के 1:00 जहरीले सांप ने काट लिया ।इधर सांप काटने की वजह से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तब उसे परिजनों के द्वारा सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।बताया गया कि घर के कोने में सांप था और महिला गलती से पैर रखी और पैर में डसने से महिला की तबीयत बिगड़ गई हालांकि फिलहाल इलाज जारी है।