वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, सड़क निर्माण कार्य हुआ पूर्ण
सूर्यपुरा पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के प्रयासों से वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब सड़क बन जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। लोगों ने मुखिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो गया है।